Amazon

Tuesday, December 8, 2020

युवाओं में होना चाहिए देश की धरोहर को जानने का जज्बा : डॉ. नीरू

हंसराज महिला महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग और माता गुजरी खालसा कॉलेज करतापुर की तरफ से 71वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार कराया गया। इसका विषय भारत में संविधान दिवस की महत्ता रहा। वेबिनार में पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर वुमेन की प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा मुख्य वक्ता थीं। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को अपने अंदर अपने देश की धरोहर को जानने का जज्बा होना चाहिए। हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन, प्रोफेसर अलका शर्मा व प्रोफेसर एन. मलिक और माता गुजरी खालसा कॉलेज करतापुर की प्रिंसिपल डॉ. कंवलजीत कौर व प्रोफेसर कमलेश रानी ने प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:21AM

No comments:

Post a Comment