Amazon

Monday, December 7, 2020

ग्रीस से पिता ने भेजे 20 हजार, मनी एक्सचेंजर के पास कैश लेने गए बेटे की ड्रग ओवरडोज से मौत

सरकार के दावों के विपरीत नशा युवाओं की जान ले रहा है। ताजा मामले में करतारपुर के 31 वर्षीय जसवीर सिंह की नशे ने जान ले ली। जसवीर के पिता ग्रीस में हैं। शनिवार को घर खर्च के लिए उन्होंने 20 हजार भेजे थे। जसवीर अपने दोस्त के साथ मनी एक्सचेंजर के पास गया था। देर रात तक जसवीर वापस नहीं लौटा। जसवीर की पत्नी अमरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रविवार रात ढाई बजे पति के दोस्त ने फोन पर कहा कि घर के बाहर खड़े हैं। दरवाजा खोला तो पति बेसुध था। डॉक्टर के पास लेकर गए तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। अमरजीत ने बताया कि 2015 में शादी हुई थी। चार साल का बेटा है। ससुर लंबे अर्से से ग्रीस में हैं। जसवीर सिंह खेतीबाड़ी करता था।

नशा तस्करों पर नकेल कसी जाएगी : एसएसपी
गांव वालों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण नशा सरेआम बिकता है। एसएसपी देहात आईपीएस डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि जसवीर की पत्नी ने किसी पर शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हम अपने स्तर पर जांच कर इलाके में सक्रिय नशा तस्करों पर नकेल कसेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Father sent 20 thousand from Greece, son who had taken cash with money exchanger died of drug overdose

https://ift.tt/2VNb4nn
December 07, 2020 at 04:40AM

No comments:

Post a Comment