Amazon

Monday, December 7, 2020

55 नए संक्रमित, 3 की मौत,सोशल डिस्टेंस, मास्क की अनदेखी से फिर बढ़े कोरोना केस

कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। रविवार को 68 वर्षीय बुजुर्ग समेत 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। मृतकों में फिल्लौर, सिंदल नगर और बस्ती दानिशमंदा के मरीज शामिल हैं। तीनों कई दिन से बीमार थे। हालत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। शहर में कोरोनाकाल के 8 माह और 12 दिन में कुल 18443 लोग संक्रमित हुए और 578 की जान गई। पहला केस 21 मार्च को विरकां गांव से आया था। विभाग ने अब तक हेल्थ विभाग की ओर से 399712 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 367258 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इलाज के बाद 16845 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़े बताते हैं कि इस समय 1020 एक्टिव मरीज हैं।

संडे बाजार में भीड़, डिस्टेंस और मास्क की अनदेखी
जिला प्रशासन के प्रयासों के बावजूद लोग गंभीर नहीं। बाजारों, दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनदेखी से कोरोना केस दोबारा बढ़ने लगे हैं।
50% बेड बढ़ाए जाएंगे...
आपात स्थिति से निपटने को 340 बेड की व्यवस्था की गई है। लेवल-3 मरीजों के लिए 50% बेड बढ़ेंगे।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर कम
ज्यादातर मरीजों में शुरुआती दौर में संक्रमण के हल्के लक्षण होते हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले 50 फीसदी से अधिक मरीजों के ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर कम है। स्वस्थ इंसान में ऑक्सीजन लेवल 90-95 के बीच होना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में ऑक्सीजन का गिरकर 75 तक जा रहा है जोकि चिंताजनक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
55 newly infected, 3 killed, social distance, corona case increased again due to mask disregard

https://ift.tt/3ov1F04
December 07, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment