Amazon

Monday, December 7, 2020

बेरोजगार सांझा मोर्चा ने संजीव सिनेमा चौक पर सूबा सरकार का फूंका पुतला, 2 घंटे लगा रहा जाम

बेरोजगार सांझा मोर्चा टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन, आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन पंजाब 873 डीपीई, 646 पीटीआई और बेरोजगार मल्टी पर्पज हेल्थ वर्करों ने रविवार को स्थानीय संजीव सिनेमा चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका व लगभग 2 घंटे जाम लगाया।

इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस मौके पर पीटीआई बेरोजगार यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पटियाला प्रशासन द्वारा 3 दिसंबर के लिए सब कमेटी पंजाब सरकार जिसमें मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म महेंद्रा चेयरमैन, सुखजिन्दर सिंह सुखी रंधावा, चरनजीत सिंह चन्नी और तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा शामिल थे, के साथ निश्चित करवाई मीटिंग न किए जाने से जिला स्तर पर पंजाब सरकार के पुतले फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया और 13 दिसंबर को फिर मुख्यमंत्री के महलों का घेराव करने का एलान किया है।

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को बेरोजगारों की सांझी मीटिंग पंजाब सरकार की सब-कमेटी के साथ करवाने का लिखित भरोसा दिया था परंतु जब भी बेरोजगार चंडीगढ़ तृप्त बाजवा की कोठी नंबर 9 में गए तो वहां सिवाए बाजवा के कोई भी मंत्री मौजूद नहीं था। बेरोजगारों द्वारा मांग किए जाने के बावजूद भी जब सब-कमेटी के साथ लिखित मीटिंग का ठोस जवाब न दिया तो बेरोजगारों ने बाजवा के साथ मीटिंग का बायकाट करके, उनकी कोठी के आगे नारेबाजी की ।

अध्यापकों ने 13 को मोती महल घेरने का किया एलान

बेरोजगार सांझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए बहुत ही शर्म वाली बात है कि घर-घर रोजगार का लारा लगाकर बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा करके सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस सरकार पूरी तरह चुनाव वायदों से भाग चुकी है।

बेरोजगारों ने एलान किया कि 13 दिसंबर को फिर मोती महल का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि बेरोजगार डीपीई अध्यापकों के लिए पहले जारी 873 पदों के इश्तेहार में कम से कम 1000 पद और एड किए जाएं और मेरिट लिस्ट जारी की जाए।

बेरोजगार 646 पीटीआई अध्यापकों के लिए 646 (2011)पीटीआई की मेरिट लिस्ट जारी की जाए और मेरिट के आधार पर भर्ती की जाए। टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों के लिए पहले जारी 3704 पदों में सामाजिक शिक्षा, हिंदी और पंजाबी सहित अन्य विषयों (संस्कृत समेत) के पदों की उम्र हद छूट सहित 15000 पद किए जाएं। आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन के लिए उम्र हद में छूट देकर सभी 5000 पद भरे जाएं। आर्ट एंड क्राफ्ट और फिजिकल एजूकेशन के विषयों को छटी से बारहवीं कक्षा तक लाजिमी विषय के तौर पर लागू किया जाए।

सभी विभागों के पद पंजाब के पक्के निवासियों के लिए आरक्षित किए जाएं

बेरोजगार मल्टीपर्पस हेल्थ वर्करों के लिए 200 पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए काउंसलिंग करवा चुके योग्य उम्मीदवारों की, इकट्ठी लिस्ट अपलोड करके तुरंत नियुक्ति पत्र दिए जाएं और प्रमाणित 186 पदों में और सभी रिक्त पोस्ट एड करके इश्तेहार जारी किया जाए। ऊपरी उम्र सीमा 42 साल की जाए व पंजाब सरकार के सभी विभागों की पद पंजाब के पक्के निवासियों के लिए आरक्षित किए जाएं।

इस मौके पर पीटीआई बेरोजगार यूनियन फाजिल्का के सुमन रानी, अशोक कुमार, पवन कुमार, रजिंदर कुमार निक्कू, सुरिंदर कुमार, हरजिंदर सिंह, सुमन बाला, आर्ट एंड क्राफ्ट बेरोजगार अध्यापक यूनियन के जिलाध्यक्ष बगीचा सिंह, अंग्रेज सिंह, अरविंदर सिंह, धर्मजीत सिंह, वरिंदर सिंह, चंद सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गांव लाधुका, भजन लाल, संपूर्ण सिंह बहक खास आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाजिल्का के संजीव सिनेमा चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते यूनियन सदस्य।

https://ift.tt/3ov1NN6
December 07, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment