Amazon

Monday, December 7, 2020

जिले में कोरोना के 17 नए केस, 122 एक्टिव

फाजिल्का जिले में रविवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं वहीं आज 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक जिला फाजिल्का के 3485 कोरोना मरीज कोरोना खिलाफ जंग जीत के तंदुरूस्त हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 122 और 63 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक जिले में 3670 मामले सामने आ चुके हैं।

उक्त जानकारी देते डीसी ने आम लोगों से अपील की कि यदि उन के पारिवारिक मैंबर या जान पहचान में किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम बुखार आदि के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जा कर टैस्ट करवाएं जिससे इस बीमारी का समय पर पता लगा कर इस पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने जिला निवासियों से अपील करते कहा कि कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है, इसलिए हर निवासी बाहर जाने के समय मास्क का प्रयोग जरूर करें, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथों को धोना यकीनी बनाए। उन्होंने जिला निवासियों को सेहत विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से जारी हिदायतों की पालना करने की अपील की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3lHuqVv
December 07, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment