अबाेहर विधानसभा के अधीन दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने 3 लोगों को 2150 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करके मामले दर्ज किए हैं। थाना बहाववाला पुलिस के अनुसार सीतो चौकी की पुलिस ने सीतो बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान सामने से आ रही हरियाणा नंबर की कार की रोककर तालाशी ली तो उसमें से 1250 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस ने कार सवार थाना रतिया (हरियाणा) निवासी रमेश कुमार पुत्र नत्थू राम व गांव काला टिब्बा हाल आबाद रतिया निवासी कुलवंत पुत्र नंदलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में सदर पुलिस को गांव आलमगढ़ के पास गश्त के दौरान सड़क किनारे बैठा हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया तो उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 950 नशीली गोलियां बरामद हो गईं। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव कोहाला जिला फिरोजपुर के तौर पर की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lHuqVv
December 07, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment