Amazon

Thursday, December 3, 2020

59 दिनों बाद पाॅजिटिव केसों का आंकड़ा 150 पार, खन्ना के 18 लोगों समेत 169 नए संक्रमित

लुधियाना में अब धीरे-धीरे संक्रमितों के आने की संख्या में इजाफा हो रहा है। 59 दिनों बाद जिले में संक्रमित आने का आंकड़ा 150 पार हो गया है। लुधियाना में 5 अक्टूबर को 186 संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद से संक्रमितों के आने की संख्या में गिरावट हो रही थी। लेकिन अब ये संख्या बढ़ रही है। यही नहीं, हेल्थ केयर वर्कर्स के भी संक्रमित होने की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

हालांकि लुधियाना में पॉजिटिव आने की संख्या बढ़ रही है। लेकिन एक्टिव केस के मामले में लुधियाना तीसरे नंबर पर है। एसएएस नगर में बुधवार को 2079 एक्टिव केस थे। जबकि जालंधर में 1233 एक्टिव केस थे। बुधवार को लुधियाना में 169 पॉजिटिव पाए गए। इसमें से 153 संक्रमित लुधियाना और 16 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, 4 मरीजों की मौत हुई।

इसमें 1 मृतक लुधियाना का था। वहीं, खन्ना में 13 टीचर्स सहित 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। पॉजिटिव आने वाले टीचर्स में अमलोह रोड मॉडल टाउन खन्ना के 5, राजेवाल स्कूल का 1, माणकमाजरा के 5 और इकोलाहा के प्रिंसिपल व 2 टीचर शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। बताया जा रहा है कि चारों सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की संख्या 150 के करीब है जिनके अगले एक दो दिन में कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।

चार मरीजों की मौत, 97 को किया गया डिस्चार्ज

बुधवार को 97 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। लुधियाना के अब तक 23095 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें से 21232 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बुधवार को 4 मरीजों की मौत हुई। इसमें 1 मृतक लुधियाना का था। जिले के अब तक 910 मरीजों की मौत हो चुकी है। लुधियाना के 953 एक्टिव केस हैं। इसमें 688 होम आइसोलेशन में हैं। 17 मरीज गवर्नमेंट और 96 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में एडमिट हैं। 7 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसमें 2 मरीज लुधियाना के हैं। अन्य जिलों व राज्यों के अब तक 3279 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें से 80 एक्टिव केस हैं। 388 मरीजों की मौत हो चुकी है।

10 हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव : बुधवार को लुधियाना के 137 पॉजिटिव केस पाए गए। इसमें 10 हेल्थ केयर वर्कर भी पॉजिटिव पाए गए। सितंबर के तीसरे हफ्ते में इतनी संख्या में हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित मिल रहे थे। वहीं, अब इतने दिनों बाद केस में इजाफा होने से इनके भी संक्रमित होने की संख्या बढ़ रही है। 5 दिनों में 26 हेल्थ केयर पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, संक्रमितों के संपर्क के 21 मरीज, ओपीडी के 52 मरीज, इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के 43 मरीज,1 गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 59 days, the number of positive cases crossed 150, 169 newly infected including 18 people of Khanna.

https://ift.tt/37t7WTg
December 03, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment