Amazon

Monday, December 7, 2020

8 दिसंबर के बंद को लेकर कई राज्यों के किसान हुए लामबंद, कांग्रेस समेत 20 से ज्यादा दल, 10 ट्रेड यूनियनें किसानों के साथ

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सोमवार को खिलाड़ी व कलाकार अवॉर्ड वापसी करेंगे। वहीं मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। हरियाणा-पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, प. बंगाल, एमपी, राजस्थान व तमिलनाडु के किसानों ने भी समर्थन किया है। कांग्रेस समेत 20 से ज्यादा विपक्षी दल भी समर्थन में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, सीताराम येचुरी और फारूक अब्दुल्ला आदि ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, सरकार को इन्हें मान लेना चाहिए। पवार ने 9 दिसंबर को 5 बजे राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। इसके अलावा 10 ट्रेड यूनियन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी समर्थन में आ गई है। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, ‘एमएसपी चलता रहेगा। लिख कर देने को तैयार हैं।

तीनों कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। सरकार इन्हें वापस नहीं लेगी, पर संशोधन कर सकती है।’ इसके जवाब में किसान नेता जगमोहन सिंह ने कहा कि इनके कहने से कुछ फर्क नहीं पड़ता, हमें तो वार्ता में शामिल मंत्रियों से जवाब चाहिए। देर शाम कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कैलाश चौधरी और कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम के साथ बैठक की।

सम्मान लौटाने की तैयारी

रविवार को एक दर्जन खिलाड़ी और कलाकार अवॉर्ड लेकर कुंडली बॉर्डर पहुंच गए। किसानों का समर्थन करने पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो वे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगे। पंजाब से ही 30 के करीब खिलाड़ियों की सूची तैयार हो चुकी है, जो दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति को अवाॅर्ड वापस करेंगे।

अवाॅर्ड लौटाने की घोषणा करने वाले प्रमुख खिलाड़ी

  • विजेंदर सिंह - खेल रत्न अवाॅर्डी बॉक्सर, हरियाणा
  • करतार सिंह - पद्मश्री, पूर्व आईजी एवं रेसलर, पंजाब
  • अजीतपाल - द्रोणाचार्य अवाॅर्डी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी पंजाब
  • राजबीर कौर - अर्जुन अवाॅर्डी, हॉकी खिलाड़ी, पंजाब
  • गुरमेल सिंह - ध्यानचंद अवाॅर्डी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी पंजाब
  • प्यारा सिंह - पूर्व डीएसपी व नेशनल अवाॅर्डी रेसलर, पंजाब
  • कौर सिंह - पद्मश्री व अर्जुन अवाॅर्डी बॉक्सर, पंजाब

शादी और इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहनों को छूट मिलेगी

  • किसान संगठनों ने रविवार को कुंडली बॉर्डर पर 3 घंटे बैठक कर रणनीति बनाई। बंद पूरे दिन रहेगा, पर 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।
  • आपताकालीन सेवाओं को छोड़ सब कुछ बंद रखने का ऐलान है। शादी के वाहनों और एंबुलेंस के लिए छूट होगी। हरियाणा और राजस्थान में सभी मंडियां भी बंद रहेंगी।
  • किसान नेताओं ने कहा कि बंद का समर्थन करने वालों को अपना झंडा छोड़ किसानों के बैनर तले आना चाहिए।
  • टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसो. व दिल्ली गुड्स ट्रांसपोटर्स एसो. ने भी बंद का समर्थन किया।
  • हरियाणा पेट्राेलियम डीलर वेलफेयर एसाेसिएशन के प्रधान संजीव चाैधरी ने कहा कि किसानों के समर्थन में प्रदेश के 3400 से अधिक पेट्राेल पंप सुबह से दाेपहर बाद 3 बजे तक बंद रहेंगे।

मॉक ड्रिल में आरएएफ और दिल्ली पुलिस ने पहले दिखाई गांधीगिरी, फिर सख्ती भी अपनाई

कुंडली बॉर्डर पर किसानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड, स्पेशल सेल काे भी तैनात किया गया है। कुंडली बॉर्डर पर आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम तैयार हो रही है। अगर भीड़ दिल्ली की तरफ बढ़ती है तो सबसे आगे आरएएफ फिर दिल्ली पुलिस की टीम होगी जो कि सामने बैठ जाएगी और कहेगी हमारे ऊपर से जाइए। इनके पीछे बीएसएफ रहेगी, जो एक्शन लेगी। इसी के अनुसार रविवार को सुरक्षा बलों ने मॉक ड्रिल की।

दलाल बोले- एसवाईएल पर लिखित में लें किसान

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आंदोलन में हिस्सा लेने वालों से कहा कि वे यह भी लिखवा दें कि हरियाणा के लिए एसवाईएल नहर बननी चाहिए। हरियाणा के किसान के लिए इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा सिंचाई के लिए पानी का है।

हनुमान बेनीवाल बोले- एनडीए छोड़ सकते हैं

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वे किसानों का समर्थन करते हैं। पीएम को कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। साथ ही 8 दिसंबर के बाद आरएलपी एनडीए में रहेगी या नहीं, इस पर हम फैसला करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 से ज्यादा खिलाड़ी अवॉर्ड वापसी का कर चुके ऐलान, इनमें विजेंदर भी।

https://ift.tt/3qxmI47
December 07, 2020 at 04:32AM

No comments:

Post a Comment