Amazon

Monday, December 7, 2020

केनाल रोड पर 50 लाख से बनी सड़क, अब रेलवे को भेजा फाटक का प्रस्ताव

प्रवीण पर्व | रेलवे से मंजूरी मिलने पर नेशनल हाईवे से जालंधर सिटी को कनेक्ट करने वाला बाइपास मिलेगा। डीएवी काॅलेज और भगत सिंह काॅलोनी के बीच की 10 काॅलोनियों के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग बनाने के लिए निगम ने रेलवे को प्रस्ताव भेजा है। इसकी पुष्टि मेयर जगदीश राजा ने की है। वर्तमान में ट्रैफिक मकसूदां फ्लाईओवर से गुजरता है।

इस कारण जाम रहता है। मेयर ने कहा कि कनाल रोड और ग्रेटर कैलाश के बीच रेल लाइन पर क्रासिंग के लिए रेलवे से संपर्क किया है। सड़क नए बाइपास का काम करेगी। रेलवे का जवाब आना बाकी है। नया रास्ता खुलने पर करीब 50 हजार आबादी को लाभ होगा। इंडस्ट्री के ट्रकों का ट्रैफिक जाम भी घटेगा। निगम ने ये योजना तब बनाई है जब कैनाल रोड पर लगभग 50 लाख रुपए से सड़क बनी।

डीएवी काॅलेज की तरफ से सड़क 5 साल पहले ही तैयार की गई थी। जिस सड़क को अभी नया रेलवे क्रासिंग खोलने की प्लानिंग पर काम चालू हुआ है, ये रोड आगे कबीर नगर की बैकसाइड पर आकर रेलवे लाइन के कारण बंद हो जाती है। अगर यहां दूसरी रेलवे क्रॉसिंग बने तो ट्रैफिक सीधा बस्ती एरिया के 120 फीट रोड से जुड़ेगा।

नए बाइपास का रूट...
बाइपास हाईवे किनारे बिस्त दोआब नहर के पुल के पास से शुरू होगा। कनाल रोड को मुड़ने की बजाय नहर के किनारे नई बनी सड़क पर जाना होगा। फिलहाल इसका इस्तेमाल बाबा रुलिया शाह की दरगाह की ओर जाने के लिए होता है। रेलवे क्रॉसिंग को पार कर लोग नहर के किनारे से ही ग्रेटर कैलाश, फ्रेंड्स काॅलोनी व डीएवी काॅलेज पुल पर जाएंगे।

अब आगे क्या?
रेलवे एरिया का सर्वे करेगा। तीस साल पहले मानव रहित फाटक होता था। रेलवे के सेफ्टी डिपार्टमेंट की मंजूरी के बाद क्रॉसिंग पर स्टाफ तैनात करने का खर्च रेलवे को करना पड़ेगा।

इनको सीधा लाभ...
नेशनल हाईवे के किनारे : शहीद भगत सिंह काॅलोनी, बाबा बालक नाथ नगर, कैनाल रोड, बाबा रुलिया शाह की दरगाह के पास की इंडस्ट्री, संजय गांधी नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया। डीएवी काॅलेज वाली साइड : फ्रेंड्स काॅलोनी, सेठ हुकम चंद काॅलोनी, ग्रेटर कैलाश, सब्जी मंडी, शीतल नगर, न्यू शीतल नगर, कुल्लियां मोहल्ला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो : दीपक कुमार

https://ift.tt/2VIjU63
December 07, 2020 at 04:27AM

No comments:

Post a Comment