Amazon

Thursday, December 10, 2020

ढाई लाख रुपए की ठगी करने पर मुनीम पर केस

थाना बहाववाला पुलिस ने किन्नू बाग ठेके पर लेने वाले एजेंट से ढाई लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में गांव खैरपुर निवासी मुनीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चौकी सीतो गुन्नो के सहायक थानेदार दविंदर सिंह कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गांव रामपुरा माहला निवासी गुरतेज सिंह पुत्र नर सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वे एक एजेंट का काम करता है और साल 2019-20 में अबोहर निवासी हृदय बिश्नोई के किन्नू का बाग का सौदा 36 लाख 40 हजार रुपए में उत्तर प्रदेश के कांडला शामली निवासी ठेकेदार दिलशाद पुत्र बूराखान के साथ करवाया था।

इस संबंध में उसने मुनीम भाला राम को ढाई लाख रुपए हृदय बिश्नोई को देने के लिए दिए थे, जो भाला राम ने न तो हृदय बिश्नोई को दिए और न ही उसे वापस लौटाए। जिसपर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिसपर जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों की अप्रूवल पर थाना बहाववाला पुलिस ने गांव खैरपुर निवासी भाला राम पुत्र देवा राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2W0ybLf
December 10, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment