Amazon

Thursday, December 10, 2020

टूरिस्ट बस बेकाबू होकर डिवाइडरों से टकरा कर पलटी, बड़ा हादसा टला

फिरोजपुर रोड पर एक निजी स्कूल के पास बुधवार सुबह एक टूरिस्ट बस बेकाबू हो कर डिवाइडरों से टकरा कर पलट गई। हालांकि खुशकिस्मती यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ परन्तु बस का काफी नुकसान हो गया।

टूरिस्ट बस पठानकोट से बीकानेर जा रही थी जिसमें करीब 25 सवारियां थीं। सुबह करीब 1.30 बजे सेक्रेड हार्ड स्कूल के नजदीक बस डिवाइडरों को चीरती हुई करीब 50 मीटर तक आगे चली गई और बाद में पलट गई। इस घटना के बाद अंदर सवारियों ने चीख पुकार करनी शुरू कर दी गई और आसपास के लोगों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद थाना अमीर खास की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बस के बेकाबू होने के कारणों को लेकर चालक को एक बार हिरासत में ले लिया। उधर दूसरी तरफ सुबह करीब 7 बजे टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाने का काम शुरू किया गया और सवारियों को किसी अन्य वाहन के द्वारा अपनी अपने स्थानों पर पहुंचाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2W0ybLf
December 10, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment