मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के दिशा-निर्देशों पर जिला कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ के प्रयासों से अबोहर की अनाज मंडी के जीर्णोद्धार का कार्य बीते दिनों शुरू किया गया। इन विकास कार्यों का निरीक्षण करने मंडी बोर्ड के चीफ हरप्रीत सिंह बराड़ के साथ संदीप जाखड़ अनाज मंडी में पहुंचे।
जाखड़ ने हरप्रीत सिंह बराड़ को मंडी में किसानों व व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। जिसपर बराड़ को अनाज मंडी में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने, नई लक्कड़ मंडी बनाने, नया सब्जी फ्रूट शेड का विस्तार करने, नए शौचालयों का निर्माण करने व सफाई व्यवस्था को सुधारने हेतु समस्याओं से अवगत करवाया।
बराड़ ने आश्वासन दिया कि किसानों व व्यापारियों की जो भी समस्याएं है, उन्हें जल्द से जल्द हल करवाया जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी। जाखड़ ने कहा कि आंकड़े बोलते हैं कि सदैव ही कांग्रेस सरकार के समय ही अनाज मंडी का विकास हुआ है।
यह बात किसी से छुपी नहीं कि किस तरह अकाली-भाजपा सरकार के कर्णधारों ने अबोहर के साथ विकास के मामले में सौतेला व्यवहार किया है और अब भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था किसानी पर ही निर्भर करती है, इसीलिए हमारा प्रयास रहता है कि हमारा कोई भी किसान, आढ़तिया व मजदूर भाई मंडी आने पर परेशान न हो। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव सुलोध बिश्नोई, किन्नू मंडी प्रधान अतिंदरपाल तिन्ना, भरत डुडेजा, वेद प्रकाश रहेजा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Ix2zKc
December 10, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment