एनएचएआई की तरफ से फिरोजपुर रोड पर एलिवेटेड रोड का काम जारी है। इसके चलते अग्र नगर पावरकॉम दफ्तर के सामने से फ्लाईओवर के बीच आ रही 66 केवी लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम बुधवार को किया जाएगा। अग्र नगर दफ्तर से साउथ सिटी बिजली घर को 66 केवी की दो लाइनें और दो 66 केवी लाइनें हैबोवाल बिजली घर के लिए जाती हैं। सोमवार को हैबोवाल को जाती दो लाइनों को अंडरग्राउंड
किया गया। मंगलवार को भी हैबोवाल की लाइनों को शिफ्ट किया गया, परंतु लोगों को बिजली कट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रभाकर सिंह ने बताया कि बुधवार को साउथ सिटी इलाके की लाइनें शिफ्ट की जाएंगी, परंतु किसी भी तरह का कोई बिजली कट नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि इस एरिया का बिजली बैकअप है। 15-20 मिनट तक का ही बिजली कट लगाया जाएगा।
इधर, आज सुबह 9 से 5 बजे तक पावरकट
इधर, 11 केवी लाइनों की जरूरी मरम्मत के चलते सुबह 9 से 5 बजे तक मेन जीटी रोड दोराहा, टेक्सटाइल पार्क, बीटीसी कैंप, गांव दोराहा और इसके साथ लगते इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विजय नगर, पुनीत नगर, किशन बिहार, सत करतार नगर, शिव शंकर कॉलोनी नजदीक गोशाला, महात्मा इन्क्लेव, जीके एस्टेट, बीके एस्टेट, गुलाबी बाग, रामदत्त नगर, नेशनल कॉलोनी, फोकल पॉइंट फेज-5 और फेज-6, शाम नगर, न्यू बीआरएस नगर, गुरु अमरदास नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सनराइज कॉलोनी, ग्रीन इन्क्लेव, सुगंध विहार, किरन विहार, कीज होटल और साथ लगते इलाके प्रभावित रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/39SUyKU
December 09, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment