Amazon

Wednesday, December 9, 2020

यूपी से इनोवा में अफीम ला छोटे तस्करों को करते थे सप्लाई, 5.30 किलो समेत 2 काबू

पुलिस ने अफीम सप्लाई का बड़ा नेटवर्क तोड़ा है। न्यू गुरुनानकपुरा के जगतार सिंह और माछीवाड़ा के गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर उनसे 5.30 किलो अफीम और इनोवा बरामद की है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में बुधवार को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। सोमवार को पुलिस ने तिकोनी पार्क इलाके में नाकाबंदी कर इनोवा सवार जगतार और गुरदीप को शक के आधार पर रोका और

तलाशी ली तो गाड़ी से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आरोपी यूपी से अफीम लेकर आते थे, जोकि उन्हें एक से डेढ़ लाख में मिलती थी। इसके बाद वो लुधियाना के लोकल तस्करों के टच में थे, जिसे वो सप्लाई देते थे। किसी को आधा किलो, किसी को एक किलो, इसी मात्रा में वो सप्लाई कर एक किलो ढ़ाई से तीन लाख में बेचते थे।

इधर, डेढ़ किलो अफीम समेत तस्कर गिरफ्तार-सदर पुलिस ने आरोपी को अफीम सप्लाई करते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान टिब्बा रोड के ओमप्रकाश के रूप में हुई है। उसकी एक्टिवा से डेढ़ किलो अफीम मिली है। जांच अफसर एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव झांडे में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक्टिवा पर आरोपी आ रहा था कि शक के आधार पर उसे रोक की डिग्गी चेक की तो अफीम मिली। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि लॉकडाउन से पहले वो लेबर का काम करता था। इसके बाद काम नहीं मिला तो ज्यादा पैसे कमाने के लिए उसने अफीम सप्लाई का धंधा शुरू किया। वो एमपी से अफीम लाकर यहां सप्लाई करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 2 दिन रिमांड पर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In UP, the poppy was supplied to small smugglers in Innova, control over 2.30 kg including 2

https://ift.tt/3qHzDAi
December 09, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment