तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ दिल्ली में विभिन्न राज्यों के किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी प्रदर्शन में पंजाब के किसान बड़ी संख्या में शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बठिंडा में रहने वाला एक परिवार अपने टू व्हीलर पर रवाना हुआ।
करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करने वाले इस परिवार के हरविंदर कौर व राजिंदर सिंह का कहना है कि वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और किसानों के इस आंदोलन को कामयाब करने के लिए वह अपना योगदान देने चाहते हैं।
इसी क्रम में वे अपने टू व्हीलर पर दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। कंगना रानावत की ओर से बुजुर्ग किसान पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे माई भागो के परिवार से हैं और हर संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जबकि पैसे लेने वाले कोई और ही होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lHuqVv
December 06, 2020 at 05:26AM
No comments:
Post a Comment