सिरसा में हुए एक सड़क हादसे में गांव कोडीवाडा के दंपती की मौत होने का समाचार मिला है। मृतक दंपती अपने पीछे दो लड़कियां व एक लड़का छोड़ गए हैं जोकि अभी अनविवाहत हैं। वहीं सिरसा पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव कोडीवाडा वासी सुखदेव सिंह अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ मोटरसाइिकल पर सवार होकर हरियाणा के सिरसा स्थित एक अस्पताल में रिश्तेदार का पता लेकर वापस सरदूलगढ़ लौट रहा था कि अचानक आगे से आ रही कार ने सिरसा के बिजली घर के सामने उनके मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइिकल सवार दंपती गंभीर रूप में जख्मी हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lHuqVv
December 06, 2020 at 05:25AM
No comments:
Post a Comment