सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना महामारी के दौरान पढ़ाई को सही ढंग से चलाने वाले अध्यापकों और विद्यार्थियों के बनाए बडीज ग्रुप के मेंबरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अफसर (स) सुरिंदरपाल सिंह शामिल हुए। प्रिंसिपल अंजू चौधरी ने बताया कि कोरोना के दौरान स्कूल बंद रहने के कारण पढ़ाई को सही ढंग से करवाने के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों के बडीज ग्रुप बनाए गए थे। बलजीत कौर नोडल अफसर ने बताया कि स्कूल के सीनियर बडीज मोनिका शर्मा, जसवीर कौर, निशा शर्मा, गुरप्रीत कौर, मीनू शर्मा, रमनप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, मीरा शर्मा, कमलजीत कौर, सिमरनजीत कौर, राजेश्वरी, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, जसप्रीत व अन्य बेस्ट बडीज छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment