भारतीय सेना की 10 सिख रेजीमेंट के शहीद हवलदार पलविंदर सिंह का तीसरा श्रद्धांजलि समारोह शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह अशोक चक्र के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में गांव राएचक्क में आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर विक्की बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इनके अलावा शहीद की माता सुरजीत कौर, पिता संतोख सिंह, ससुर सुरजीत सिंह, बेटी सिमरणदीप कौर, बेटा सहजदीप सिंह, भाई दविंदर सिंह, शहीद की यूनिट के सूबेदार मेजर हरपाल सिंह विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, उपरान्त रागी
जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर शहीद को नमन किया। कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि सरहद पर सैनिक प्रहरी बनकर खड़ा है, तभी देश चैन से सोता है। इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा शहीद के परिजनों सहित आठ अन्य शहीद परिवारों को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परगट सिंह, सरपंच गुरदीप सिंह, सरपंच अमरदीप सिंह, राम सिंह, निर्मल सिंह, सुखविंदर सिंह, नायक रुड़ सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, शहीद पलविंदर की पत्नी पलविंदर कौर ने नम आंखों से कहा कि उनके पति अपने इकलौते बेटे को भी अपनी तरह सेना में भेजने का सपना देखते थे, वह अपने बेटे को भी सेना में भर्ती करवा कर पिता के सपने को साकार करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment