Amazon

Sunday, December 6, 2020

पत्नी को मारे थप्पड़ कान का पर्दा फटा तो पुलिस को कंप्लेंट दी, मामला दर्ज

थाना भार्गव कैंप में अवतार नगर की गली नंबर-13 में रहने वाली 40 साल की उज्बेकिस्तान की रहने वाली लीनारा से मारपीट कर कान का पर्दा फाड़ने वाले पति गुरमीत सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। गुरमीत सिंह रामामंडी एरिया में रेस्टोरेंट चलाते हैं।

केस में आईपीसी की धारा 323, 325 व 498 ए लगाई है। एसएचओ भगवंत सिंह भुल्लर ने पर्चा दर्ज होने की पुष्टि की है। उज्बेकिस्तान की रहने वाली 40 साल की लीनारा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब 15 साल पहले वह गुरमीत सिंह के साथ इंडिया आ गई थी। यहां पर उनकी शादी हो गई। शादी से एक 14 साल की बेटी है। महिला का आरोप है कि किसी न किसी बात पर उसे पति ताने मारता है। वह रोष जाहिर करती तो उसे पीटता है।

महिला ने आरोप लगाया कि पति के साथ विवाद को लेकर राजीनामे भी हुए। उसे दहेज के लिए भी ताने मारे जाते हैं। 25 नवंबर को उस समय हद हो गई जब पति ने उसे खूब पीटा। उसे बाएं कान पर इतने थप्पड़ मारे कि सुनना बंद हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए थे तो कान की रिपोर्ट आने पर पता
चला कि उसका कान का पर्दा फट गया है, इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे नोटिस जारी कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife slaps her ear and breaks police complaint, case registered

https://ift.tt/3op0HCA
December 06, 2020 at 04:40AM

No comments:

Post a Comment