Amazon

Tuesday, December 1, 2020

रेलवे रोड पर फ्लाईओवर काे नीचे से चूहे खा गए मिट्टी, पुल नीचे धंसने का खतरा

नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर अमलोह रोड के पास खिसकने के कुछ दिनों बाद ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मौके पर जाकर रेलवे रोड पर भी पुल खिसकने का खतरा जताया है। ओहदेदारों ने कहा कि एक तरफ जहां शहर में अमलोह रोड़ चौक में हाईवे पर बने पुल की मिट्टी निकलने के कारण रिपेयर चल रही है। वहीं, इसी तरह कई अन्य जगहों पर भी पुल धंसने का खतरा बन गया है। शहर के ट्रेडर्स एसोसिएशन के ओहदेदारों ने सोमवार को इस समस्या को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया से सांझा किया। ओहदेदारों ने कहा कि अब तक की जांच में नेशनल हाईवे के अफसरों के अनुसार अमलोह रोड पुल चूहों के मिट्टी निकलने के कारण धंसा बता रहे हैं, जबकि यही बात अन्य जगह साबित हो रही है। ट्रेडर्स ने दिखाया कि कैसे रेलवे रोड़ चौक के पुल के नीचे भी चूहों ने मिट्टी निकली है और दबने का खतरा मंडरा रहा है।

पुल की मरम्मत और चौड़ा-ऊंचा करने के साथ ही पत्थर उठाने की मांग

ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक विज ने बताया कि मिट्टी निकलने के कारण 272/1040 मील पत्थर पर बना यह पुल किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बनेगा। इसीलिए प्रशासन इसे भी जल्द ठीक करवाना चाहिए। इस समय लोगों ने मिट्टी निकलने वाली जगह पर ईंटें फंसाई हैं। जनरल सेक्रेटरी जतिंदर विज काला ने बताया कि यह पुल शहर के दो मुख्य सेवा केंद्रों रेलवे स्टेशन और सिविल अस्पताल को जोड़ता है। इसके नीचे से कोई भी एंबुलेंस या चारपहिया वाहन नहीं निकल सकता। इस कारण लोगों को शुरू से ही परेशानी है। पुल को बड़ा और चौड़ा करने की मांग भी की जाती रही है। इसे पुल की रिपेयर के साथ ही किया जाए। एसोसिएशन के सेक्रेटरी अजय मित्तल ने कहा कि पुल को चौड़ा करवाने के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

वहीं, इस पुल के आगे पत्थर रखकर पैदल ओर दोपहिया वाहन की आवाजाई भी रोकी गई है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सभी सदस्यों ने इस पुल की मरम्मत और चौड़ा-ऊंचा करने के साथ ही पत्थर उठाने की मांग की। वहीं, छाहड़िया ने इस समस्या को केंद्रीय नेतृत्व के ध्यान में लाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय गोयल, केतन कक्कड़, किरण कुमार, एडवोकेट तरलोचन अरोड़ा, धर्मपाल गर्ग, दीपक विजन, अजय मित्तल, जोगिंदर वर्मा, अभिनव अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, प्रमोद अग्रवाल नितिन गर्ग, राहुल विजन भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2KQEn6l
December 01, 2020 at 05:51AM

No comments:

Post a Comment