Amazon

Saturday, December 26, 2020

क्रिसमस पर कोरोना के खात्मे के लिए विशेष प्रार्थना,चर्च में बाइबल पढ़ने के साथ ही लोगों को विशेष संदेश भी दिए गए

क्रिसमस पर्व शुक्रवार को घरों और चर्चों में धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न चर्च में यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभाएं हुईं। उनके जन्मदिन की खुशियां मना क्रिसमस कैरोल भी गाए। चर्च में बाइबल पढ़ने के साथ ही लोगों को विशेष संदेश भी दिए गए। इस मौके पर बड़ों से लेकर बच्चे तक पूरे उत्साह में थे। प्रभु यीशु के प्रेम के संदेश से लोगों को अवगत करा सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। प्रभु का संदेश

जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने रोशनी की। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां और गिफ्ट बांटे। शहर के बाजारों और मॉल्स में भी क्रिसमस ट्री, क्रिब, उपहार और गुब्बारों के साथ सुंदर तरीके से सजावट की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

प्रार्थना
हे पूरी सृष्टि के रचयिता और दयावान परमात्मा,
तू जो अपना प्यार हर जगह और सारी सृष्टि पर दिखाता है।
कृपया करके उन लोगों के लिए हमारी दुआओं को सुन,
जो लोग संसार के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस से पीड़ित हैं।
हे प्रभु हम तेरे सामने आकर मिन्नत करते हैं कि,
इस बीमारी पर जल्दी ही काबू पाया जाए और पीड़ित परिवार स्वस्थ्य हो।
हम उन सारों डॉक्टरों के लिए भी दुआ करते हैं, जो इस बीमारी की खोज में लगे हैं,
ताकि वे असरदायक इलाज ढूंढ सकें।
हम प्रार्थना करते हैं भारत सरकार और सेहत विभाग के लिए
कि वे इस बीमारी की रोकथाम और लोगों की भलाई के लिए मजबूत कदम उठा सकें।
हम ये सब अपने यीशु मसीह से मांगते हैं। आमीन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special prayers for the elimination of Corona at Christmas, reading the Bible in the church as well as special messages were given to the people

https://ift.tt/2KEDr5c
December 26, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment