Amazon

Saturday, December 26, 2020

भाजपा ने 25 मंडलों में मनाया पूर्व पीएम का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल के दिशा निर्देश पर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा के सभी 25 मंडलों में मनाया गया। भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धासुमन भेंट किए। भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता ने टिब्बा रोड मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रधान जसदेव तिवारी भाजपा जिला सचिव नवल जैन, श्याम लाल फौजी, अमित रॉय कृष्ण कुमार तिवारी मौजूद थे। ऐसे ही ऋषि नगर मंडल में कार्यक्रम करवाया गया।

इस मौके पर प्रधान प्रिंस भंडारी प्रभारी अश्वनी बहल, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, किसान मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुम्मन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन, एससी मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंडलों में जाकर प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी के विचारों को सुना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP celebrated former PM's birthday in 25 mandals

https://ift.tt/3aUX7Nh
December 26, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment