Amazon

Wednesday, December 9, 2020

कल्लरखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों मजदूरों व व्यापारियों ने किया चक्काजाम

मंगलवार को भारत बंद का असर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला। गांव कल्लरखेड़ा व आसपास के ग्रामीण किसानों, व्यापारियों व मजदूरों में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की दूर-दूर तक लंबी लाइनें लग गई। जहां सड़क पर दूर-दूर तक जाम में फंसे वाहनों की लाइनें दिखाई दे रही थी तो वहीं हाईवे के साथ लगती दुकानें भी बंद रही।

सुरक्षा के मद्देनजर चौकी कल्लरखेड़ा के इंचार्ज बलवीर सिंह व एएसआई लेखराज पुलिस टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों, मजदूरों व व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा काले कानून पास कर किसानी को खत्म किया जा रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं। अगर किसान नहीं होगा तो देश को अनाज कहां से मिलेगा।

ऐसे में सरकार को किसानों के हक में फैसला करते हुए कानून को रद्द करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार की भी कड़ी निंदा करते की। दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाई बिल्कुल बंद रखी गई। जिसके चलते 3 किलोमीटर तक लंबी वाहनों की लाइनें लग गई।

इनमें ज्यादातर बड़े ट्राले थे, जिनमें माल लोड़ था, जो दूसरे शहरों में सप्लाई के लिए जा रहे थे। लेकिन किसानों द्वारा किसी वाहन को धरना स्थल से गुजरने नहीं दिया। इस मौके पर गांव पन्नीवाला के भुपिंदर सिंह टिक्का, उस्मनखेड़ा के पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह, कॉमरेड कालूराम, कॉमरेड हरगोबिंद, तूतवाला के डॉ. सुखदेव सिंह, कल्लरखेड़ा के शंकरलाल, मोहनलाल, रूपिंदर सिंह औलख, बब्बल औलख, राजिंदर सिंह के साथ सैंकड़ों किसान मौजूद थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम में सेवा भावना भी जारी

जहां एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर बैठे गांव कल्लरखेड़ा, मंडी कल्लरखेड़ा, उस्मानखेड़ा, पन्नीवाला माहला, अचड़िकी व तूतवाला के किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया तो वहीं दूसरी तरफ हाइवे पर परेशान हुए वाहन चालकों के लिए चाय, नमकीन आदि का लंगर लगाकर सेवा भावना भी दिखाई गई। जिससे चक्का जाम में फंसे राहगीरों को भी परेशानी का अंदाजा नहीं हो सका।

3 किलोमीटर तक लगी वाहनों की लाइनें, एंबुलेंस और बारात के लिए छोड़ा रास्ता

सुबह करीब 10 बजे से धरना लगाकर बैठे किसानों द्वारा चक्का जाम करने से राष्ट्रीय राजमार्ग अबोहर-श्रीगंगानगर रोड़ पर करीब 3 किलोमीटर लंबी ट्रकों की लाइनें लग गई। जिन्हें बाद दोपहर तक बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव कल्लरखेड़ा में धरने पर बैठे किसानों ने सभी रास्ते बंद दिए। लेकिन इस बीच एंबुलेंस, बारात और फौज की गाड़ियों को किसानों ने बड़े सम्मान से रास्ता दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कल्लरखेड़ा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों के चक्का जाम के चलते 3 किलोमीटर तक लंबी लगी वाहनों की लाइन।

https://ift.tt/3lXwwkp
December 09, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment