Amazon

Wednesday, December 9, 2020

बनवाला हनुवंता के पास कार-बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

फाजिल्का-अबोहर मार्ग पर स्थित गांव बनवाला हनुवंता के निकट एक स्विफ्ट डिजायर कार व मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। वहीं हादसे में कार का अगला टायर फट गया तथा कार का अगला भाग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। त्रासदी यह रही कि मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद पुलिस हादसे के 3 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर फाजिल्का के सिविल अस्पताल में लाया गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम

मौके से एकत्रित जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय बलदेव सिंह वासी कबूलशाह खुब्बन मजदूरी करता है तथा अपने सुबह लगभग 8 बजे अपने घर से गांव कौडिय़ांवाली के एक स्कूल में जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां दिहाड़ी करने के लिए जा रहा था।

जब वह गांव बनवाला हनुवंता के नजदीक सड़क क्रास करते हुए लिंक रोड कौड़ियांवाली की तरफ मुड़ने लगा तो सामने से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक नंबर पीबी05-एजे-7585 ने सामने से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी जो बलदेव सिंह को टक्कर मारकर उसे घसीटते हुए 100 मीटर दूरी तक ले गई। जिसके चलते बलदेव सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में कार का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उसका एक टायर भी फट गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार अपने बच्चे व पत्नी सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
मामले की तफ्तीश कर रहे जांच अधिकारी सरबजीत भट्टी ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने उक्त मामले में मृतक के भाई लाभ सिंह के बयानों के आधार पर कार से बरामद हुए कागजों के आधार पर कार सवार साहिब सिंह वासी नामलूम के खिलाफ धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 09, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment