Amazon

Wednesday, December 9, 2020

1555 रुपए की नकदी सहित 3 सट्टेबाज काबू

थाना सिटी पुलिस ने 1555 रुपए की नकदी सहित 3 सट्टेबाजों को काबू किया है। थाना सिटी पुलिस के जांच अधिकारी एचसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि जगदीश सिंह वासी मंडी लाधुका इस समय दाना मंडी लाधुका में दड़ा सट्टा लिख रहा है। जिस पर पुलिस ने उक्त जगह छापामारी कर उक्त आरोपी को 1100 रुपए की नकदी व सट्टे की पर्चियों सहित काबू कर लिया, वहीं जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने भी 455 रुपए की नकदी सहित दो सट्टेबाजों को काबू किया है।

थाना सिटी जलालाबाद के जांच अधिकारी प्रितपाल सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि जज सिंह व सुखा सिंह वासी बस्ती चक्क सुक्कड़ दड़ा इस समय गुमानी वाला रोड जलालाबाद में दड़ा सट्टा लिख रहे हैं। जिस पर पुलिस ने उक्त जगह छापामारी करके उक्त आरोपियों को 455 रुपए की नकदी व सट्टे की पर्चियों सहित काबू कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों पर गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 09, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment