केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को किए गए भारत बंद की कॉल के तहत फाजिल्का में पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक बंद रहा। राजनीतिक संगठनों के अलावा व्यापारिक संगठनों ने बंद को पूर्ण समर्थन दिया। जिसके चलते जहां बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
वहीं बसें, सब्जी व फलों की रेहड़ियों के अलावा चाय के खोखे व दूध की सप्लाई भी बंद रही। मेडिकल स्टोर भी 1 बजे तक बंद रहे। फाजिल्का–फिरोजपुर रोड पर स्थित फ्लाईओवर व फाजिल्का-अबोहर रोड पर गांव बनवाला हनुवंता के समीप किसानों द्वारा धरना लगाकर चक्का जाम लगाया गया। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि आज के बंद ने यह साबित कर दिया है कि हर कोई किसानों के साथ खड़ा है।
पहले लोग समझते थे कि यह किसानों का मुद्दा है या इस कानून से केवल किसानों को ही नुकसान होगा लेकिन अब लोग समझ चुके है कि यह कानून किसानों के ही नहीं मजदूरों, व्यापारियों, आढ़तियों व सभी वर्ग के खिलाफ है व किसान खुशहाल रहेगा तो ही सभी को खाने को अनाज मिल पाएगा।
किसान नेताओं हरभजन सिंह, चिमन सिंह, दर्शन राम, तेजा सिंह, हरीश नड्ढा, प्रमा नंद कम्बोज, कश्मीर लाल और भजन लाल ने कहा है कि भारत बंद के आह्वान दौरान व्यापारी वर्ग की तरफ से भी पूरा सहयोग दिया गया है जिसके साथ इस आंदोलन को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा है कि एक सुर में पूरे देश के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
मंडी लाधूका में विधायक घुबाया ने दिया धरना
भारत सरकार की तरफ के पास किए तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान जत्थेबंदियों द्वारा दिए भारत बंद के आह्वान दौरान मंडी लाधुका और यहां से बस अड्डे और दुकानों और बाजार पूरी तरह के साथ बंद रहे। किसानों द्वारा मंगलवार को एफएफ रोड और फाजिल्का के विधायक दविंद्र सिंह घुबाया की हाजिरी में चक्का जाम किया गया। उन्होंने किसानों को कहा है कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए शुरू किया गया संघर्ष पूरे देश में बड़े आंदोलन का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के इस संघर्ष में सहयोग करेगी और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों को रद्द करवा कर सांस लेगी।
मंडीरोड़ांवाली में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे
मंडी रोड़ांवाली में कृषि ऑर्डिनेंस को लेकर चल रहे केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी है। इस संघर्ष की कड़ी के तहत 8 दिसंबर को भारत पूर्ण बंद रखने का किसानों द्वारा आह्वान किया गया था। जिसके तहत आज मंडी रोड़ांवाली का मेन बाजार इसके आसपास गांवों की दुकानों, प्राइवेट स्कूल, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बंद रहे।
वहीं आज किसानों ने मंडी रोड़ांवाली के रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम भी किया। मंडी रोड़ांवाली मे ट्रैक जाम करने वाले किसानों में गांव नुकेरियां के सरपंच रविंदर सिंह, जसपाल सिंह घेरु वाला, विक्की खुराना, भारत भूषण, गुरमीत सिंह, शेखर पावा, गुरमीत सिंह मीनिया वाला, मघर सिंह, संदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरभेज सिंह खोसा, प्रकाश चंद नंबरदार, अमरजीत सिंह, समेत बड़ी गिनती किसनों ने धरने में भाग लिया। इस समय स्थानीय पुलिस चौकी मंडी रोडांवाली के प्रभारी हरमेश कुमार की अगुवाई में सुरक्षा बल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33SxUyE
December 09, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment