स्थानीय श्रीगंगानगर रोड़ पर सोमवार रात्रि एक अल्टो कार में अचानक आग लगी गई। जिससे पूरी कार जल गई, जबकि कार चालक बाल-बाल बचा। जानकारी के अनुसार गांव किल्लियांवाली निवासी कुलदीप सिंह पुत्र रामलाल अपनी कार में सवार होकर अपने गांव में जा रहा था कि अचानक शॉर्ट सर्किट से अल्टो मारुति कार में अचानक जबरदस्त आग लग गई। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया, जबकि कार पूरी तरह जल गई। इसकी सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड के कार्यालय में दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 09, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment