काशीराम कॉलोनी में विवाह के बाद भी एक प्रेमी के विवाहित से संबंध चल रहे थे जिसके बारे में महिला के पति कोे पता चलते ही उसने प्रेमी को परिवार समेत जान से मारने की धमकियां दी। घबराए प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। थाना सिटी पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमिका के पति पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बचन सिंह ने बताया कि उनको कृष्ण लाल वासी काशीराम कॉलोनी ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसका बेटा एमआर कॉलेज के सामने गोरा टेलीकॉम व स्टेशनरी का काम करता है। कृष्ण लाल ने बताया कि 5 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे वह अपने बेटे सचिन कुमार उर्फ गोरा को दुकान सौंपकर घर आ गया था।
उनका लड़का सचिन प्रत्येक दिन रात 7.30 बजे घर आ जाता था परंतु जब वह रात 8.15 बजे तक घर न आया तो वह उसे देखने के लिए दुकान पर आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान का शटर खुला था आसपास के लोगों ने जब इकट्ठे होकर दुकान की छत पर देखा तो सचिन की लाश रस्सी से लटक रही थी। उसे तुरंत मुंजाल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने सचिन की डेड घोषित कर दिया। पता नहीं था उसने आत्महत्या क्यों की। इस कारण सभी रिश्तेदारों की सलाह पर उसने अपने लड़के सचिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सुसाइड नोट, मेरी मौत का जिम्मेदार जोतू
सचिन के कपड़ों की जब उसके भतीजे दविंदर कुमार ने तलाशी ली तो उसमें से एक मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा था कि मैं एक लड़की से प्यार करता था जिसका रिश्ता सुरेश वाला (जोतू) के साथ हो गया। जिसके बाद भी मेरा रिश्ता लड़की के साथ चल रहा था जिसके बारे में जोतू को पता चल गया।
उसके बाद उसने मुझे बहुत अधिक परेशान किया, उसने मुझे और मेरे परिवार को मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर मैं खुदकुशी करता हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार जोतू है। मुझे इंसाफ मिलना चाहिए। उक्त सुसाइड नोट के अलावा मृतक सचिन के जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ जिसमें महिला और उसकी फोटो है।
इकलौता बेटा था सचिन
मृतक सचिन फुटेला माता-पिता का इकलौता बेटा था तथा एग्रीकल्चर इंजीनियर में स्टडी कर रहा था। इसके अलावा सचिन फुटेला समाजसेवी संस्था श्रीराम सेवा कृपा सेवा संघ का डोनेटर भी था जिसने पहली बार 30 अगस्त को ब्लड डोनेट किया था। वह अपने के साथ दुकान में भी हाथ बंटाता था जहां उसने सुसाइड कर ली। मृतक सचिन के निधन से पूरा परिवार जहां सदमे में है वहीं मोहल्ले में शोक की लहर है।
मामला दर्ज, गिरफ्तारी बाकी : बचन सिंह
कृष्ण लाल ने बताया कि उसके लड़के सचिन उर्फ गोरा ने जोतू की धमका से डरते हुए आत्महत्या की है और सुसाइड नोट में जोतू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जोतू पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बचन सिंह ने बताया कि हमने सचिन को धमकाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया पर गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/39V5h7Q
December 09, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment