Amazon

Wednesday, December 9, 2020

मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस

सदर थाना पुलिस ने गांव केराखेड़ा निवासी एक युवक और उसके भाई से मारपीट करने के आरोप में जलालाबाद के रहने वाले दो युवकों सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक थानेदार दयाल चंद कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गांव केराखेड़ा निवासी विनोद कुमार पुत्र हरीराम ने मामला दर्ज करवाया कि वह 06 दिसंबर को अपने भाई संजय कुमार की दुकान पर ऐसे ही बैठा था, इसी दौरान गांव कटि्टयांवाली निवासी सुरिंदर सिंह पुत्र पूरण सिंह, जलालाबाद के गांव मन्नेवाला निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र जोगिंदर सिंह व साजन सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने आते ही उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी इस कारण वह बहुत गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने विनोद कुमार के बयानों के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 09, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment