Amazon

Wednesday, December 9, 2020

खेत में पानी लगाने के विवाद में वृद्ध से की मारपीट, 11 लोगों पर केस

अरनीवाला पुलिस ने खेत में पानी लगाने के विवाद के चलते वृद्ध की मारपीट करने वाले 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि उनको काका सिंह वासी चक्क ख्योवाल बोदला ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसका अपने खेत के पड़ोसियों के साथ पानी का विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते बीती 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे हरमीत सिंह, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, लछमण सिंह, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह वासी ख्योवाल बोदला और 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर धारा 324, 323, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 09, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment