जिला फाजिल्का में मंगलवार को कोरोना से 2 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 16 नए पॉजिटिव केस आए हैं जिससे जिले में अब तक 3692 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं तथा आज जिले में 24 जनों ने कोरोना को मात दी है। जिला फाजिल्का में एक्टिव मामलों की संख्या 96 हैं। इसके अलावा जिले में मौतों की संख्या 66 हो गई हैं। जिले में अब तक 3530 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू ने कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में जानकारी देते बताया कि उन्होंने कहा कि जिले में ठीक होने वालों की दर 98.05 प्रतिशत है। उन्होंने जिले निवासियों से अपील करते कहा कि कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है इसलिए, हरेक निवासी बाहर जाने के समय मास्क का प्रयोग जरूर करे, सामाजिक दूरी बनाए रखे और बार-बार हाथों को धोना यकीनी बनाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 09, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment