Amazon

Friday, December 4, 2020

लोगों की मुश्किलें पहल के आधार पर होंगी हल,विधायक जोगिंदर पाल ने दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं,कहा-

हलका भोआ के अधीन पड़ते गांव खोखर कोटली में यूथ कांग्रेसी नेता सुमित सिंह काटल की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया। इसमें मुख्य मेहमान हलका विधायक जोगिंदर पाल और विशेष तौर पर हलका यूथ प्रधान कुलजीत सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन लखबीर सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजकुमार सिहोड़ा, कांग्रेसी नेता निशान सिंह चेला मौजूद हुए।

कार्यक्रम में जनता दरबार लगाकर विधायक जोगिंदर पाल द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई, लोगों ने गांव की प्रमुख समस्या वाटर सप्लाई निकासी नाले कम्युनिटी हॉल और मुख्य मार्ग की बताई जिस पर विधायक जोगिंदर पाल ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि समस्याओं का हल जल्द होगा। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रधान कुलजीत सैनी ने कहा कि हलका भोआ का यूथ विधायक जोगिंदर पाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस मौके पर सरपंच मुकेश देवी, कांग्रेसी नेता गोरा सैनी, सरपंच भारत भूषण, ब्लॉक समिति मेंबर कपिल ठाकुर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/39HqeCW
December 04, 2020 at 05:58AM

No comments:

Post a Comment