Amazon

Thursday, July 2, 2020

बुधवार को 11 एमएम बारिश, मगर कई इलाके रहे सूखे

अमृतसर | कई दिनों की तपिश के बाद बुधवार को मौसम शाम के वक्त मेहरबान हुआ और बारिश भी हुई। इस दौरान चली हवा ने गर्मी से काफी राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 11 मिमी बारिश हुई।

यह बारिश कुछ जगहों पर हुई तो कुछ जगहों पर नहीं भी। मौसम विभाग के मुताबिक इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। वीरवार को तापमान का क्रम 38/27, शुक्रवार को 39/ 29 और शनिवार को 38 27 रहेगा।

इन दिनों में आसमान साफ रहेगा तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का अहसास अधिक होगा। रविवार से दो दिन बारिश के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 mm rain on Wednesday, but many areas remain dry

https://ift.tt/3ikhHYs
July 02, 2020 at 04:26AM

No comments:

Post a Comment