थाना चाटीविंड की पुलिस ने नशीली गोलियों का कारोबार करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 61,150 अलग-अलग कंपनी की नशीली गोलियां बरामद की है।
इसकी कीमत 6.50 लाख रुपए है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी मरड़ी कलां के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके बाकी की पूछताछ की जाएगी।
एसएसपी देहाती विक्रमजीत दुग्गल का कहना है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी भारी मात्रा में नशीली गोलियों की बड़ी कैब लेकर कहीं जा रहा है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसके कब्जे से अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल अलग-अलग कंपनियों की भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई, इन पकड़ी गई नशीली गोलियों की कीमत 6.50 लाख रुपए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:24AM
No comments:
Post a Comment