Amazon

Friday, July 3, 2020

व्हाट्स ऐप ग्रुप से होंगे छठी से 12वीं के स्टूडेंट्स के टेस्ट

सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स की ऑनलाइन पढ़ाई के बाद अब स्टूडेंट्स के स्टूडेंट बेस असेसमेंट टेस्ट लिए जाएंगे। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च और ट्रेनिंग के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते में छठी से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के टीचर स्टूडेंट व्हाट्स ऐप ग्रुप से ऑनलाइन टेस्ट होंगे।

एससीईआरटी ने डेटशीट भी जारी कर दी है। एससीईआरटी के मुताबिक छठी से 12वीं क्लास का अप्रैल और मई महीने का सिलेबस टीवी चैनल्स, जूम क्लासेस और पीडीएफ असाइनमेंट्स के जरिए भेजा जा रहा है।

अध्यापकों द्वारा स्टूडेंट्स के साथ व्हाट्स ऐप ग्रुप और अन्य साधनों से संपर्क कायम रखा गया है। अप्रैल और मई महीने के सिलेबस के अनुसार सवाल होंगे।

20 नंबर के पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्न होंगे। 11वीं-12वीं की स्ट्रीम के मुताबिक डेटशीट स्कूल हेड द्वारा अपने स्तर पर तैयार की जाएगी। 6 जुलाई को छठी का पंजाबी, 7वीं का हिंदी, 8वीं का पंजाबी, 9वीं का इंग्लिश, 10वीं का मैथ्स, 7 को छठी का इंग्लिश, 7वीं का साइंस, 8वीं का इंग्लिश, 9वीं का पंजाबी और 10वीं का हिंदी, 8 को छठी का हिंदी, 7वीं का इंग्लिश, 8वीं का सोशल साइंस, 9वीं का साइंस और 10वीं का इंग्लिश का पेपर होगा।

9 को छठी का साइंस, 7वीं का मैथ्स, 8वीं का मैथ्स, 9वीं का सोशल साइंस और 10वीं का पंजाबी का पेपर होगा। इसी तरह 10-11 जुलाई को भी पेपर होंगे।

10 दिन में आंसरशीट्स जमा कराएं शिक्षक : डीईओ

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लासेज के पेपरों की मार्किंग शुरू कर दी है। लॉकडाउन की वजह से बचे पेपर न होंगे की उम्मीद है, लेकिन विभाग का अंतिम फैसला पेंडिंग है।

विभाग की ओर से पॉलिसी बनाकर बची परीक्षाओं के एवरेज मार्क्स दिए जाएंगे। कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। सरकार ने सीबीएसई 10वीं-12वीं के साथ पीएसईबी के पेपर भी करवाने का फैसला किया था।

पीएसईबी भी 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल करने पर विचार कर सकता है।

4 इवेल्यूशन सेंटरों में जमा होंगी आंशरसीट्स :

डीईओ ने बताया कि अमृतसर जिले में डीएवी स्कूल, गुरु नानक देव कन्या पाठशाला, सीसे स्कूल टाउन हाल अाैर सीसे स्कूल शिवाला 4 इवेल्यूशन सेंटर बनाए गए हैं।

12वीं की तीनों स्ट्रीम के एक-दो परीक्षाएं बकाया हैं। इनमें कॉमन परीक्षा कंप्यूटर साइंस के अलावा गणित, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी और हिस्ट्री शामिल हैं। कंप्यूटर साइंस पेपर न लेने का फैसला लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp group to test students from 6th to 12th

https://ift.tt/2VJ2IxH
July 03, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment