Amazon

Friday, July 3, 2020

कंटेनमेंट जोन में मैपिंग और माइक्रो प्लानिंग के लिए बनेगी नई कमेटी

डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने सेहत विभाग के डॉक्टरों संग बैठक की। बैठक में जीएनडीएच समेत बाकी अस्पतालों के डॉक्टर भी मौजूद रहे।

डीसी ने कहा कि अस्पतालों की टीमें को जल्द अपना काम शुरू कर देंगी और परिणाम सामने आएंगे। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयास कर रहा है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सिविल सर्जन, जीएनडीएच और सिविल नोडल अधिकारियों की तकनीकी समिति गठित की जाएगी, जो काेरोना के मामलों को लेकर निर्णय लेगी।

समिति कंटेनमेंट जोन की मैपिंग, माइक्रो प्लानिंग के लिए काम करेगी। समिति के निर्देशों के अनुसार काम करने के लिए पुलिस और सिविल कर्मी जिम्मेदार होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3gjghf0
July 03, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment