पावरकाॅम के एक्सीलेटर पावर डवलपमेंट रिफॉर्म विभाग ने न्यू अमृतसर के पास लारसन एंड टर्बो कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से एक से दूसरे फीडर को बिजली सप्लाई करने के लिए 13 आरएमयू लगाए हैं।
इनमें से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया है। करीब 5 लाख की लागत से लगने वाले 1 आरएमयू में अब 5 आरएमयू बंद पड़े हैं।
सिटी सर्कल के एक्सईएन मनदीप सिंह बमराह का कहना है कि आरएमयू से चोरी सामान के बारे पुलिस को शिकायत भेजी थी।
अगर किसी फीडर की बिजली किसी कारण बंद हो जाए तो कर्मी रिंग मेन यूनिट से दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली चालू कर देते हैं।
वहीं, एपीडीआरपी के एक्सईएन गुरशरण सिंह खेहरा का कहना है कि आरएमयू को ठीक करवा दिया था। अगर अब भी कोई रह गया है तो उसे ठीक करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZRaF4W
July 08, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment