शहर में कूड़ा उठाने वाली म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट लिमिटेड को टेकओवर करने वाली दुबई की अवर्दा कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करना शुरू कर दिया है।
कंपनी ने पुरानी खराब 50 गाड़ियों समेत 256 कूड़ा लिफ्टिंग वाली गाड़ियों को बारी-बारी रिपेयर करवाना शुरू कर दिया है।
अब तक 4 गाड़ियां रिपेयर करवा ली गई हैं। कंपनी ने अब नई गाड़ियां लेने की योजना बनाई है। अवर्दा ने 18 जून को एमएसडब्लयू को टेकओवर किया था।
गौर हो कि एमएसडब्ल्यू लि. आर्थिक संकट से गुजर रही थी, जिस कारण 1 साल से मुलाजिमों की 2-3 महीने तक की सैलरी पेंडिंग रहती थी।
कई बार मुलाजिमों ने हड़ताल करके कूड़ा लिफ्टिंग बंद की थी। कंपनी वर्तमान में शहर की 72 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा लिफ्टिंग कर रही है, जिसमें रोजाना करीब 325 मीट्रिक टन कूड़ा भगतांवाला डंप तक पहुंचाया जा रहा है।
कंपनी के पास 700 मुलाजिम काम कर रहे हैं। कंपनी ने अब भगतांवाला डंप पर बॉयो रेमिडेशन का काम भी शुरू किया है।
अवर्दा को निगम ने प्लांट लगाने के लिए 2 साल का वक्त दिया है। कंपनी गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग लेगी, जबकि वर्तमान में सिर्फ 7-8 वार्डों में ही यह काम चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2O4mQGe
July 08, 2020 at 04:58AM
No comments:
Post a Comment