Amazon

Wednesday, July 8, 2020

भड़के लोगों ने जिओ स्विच गिराया, लाइन के उड़े जंपर

शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी में अगर किसी एरिया की बिजली 10 मिनट बंद हो जाए तो लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है।

बाद में लोग बिजली विभाग को कोसने के साथ-साथ उनके जंपर तक उड़ा देते हैं। इसी तरह का उदाहरण खंडवाला बिजलीघर से चलने वाले एस्मा फीडर में सोमवार रात देखने को मिला।

सरकारी स्कूल घनपुर के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज रात 10 बजे उड़ गया, जिसकी शिकायत लोगों की ओर से पावरकाॅम कर्मचारियों को दी गई।

इस मौके पर पहुंचे अधिकारियों की ओर से खंडवाला बिजलीघर के कर्मचारियों को फोन करके फीडर पर 2 मिनट की ट्रिपिंग मांगी।

मगर बिजलीघर से किसी ने ट्रिपिंग देने से मना कर दिया। गर्मी में बंद बिजली चालू नहीं होने से गुस्साए लोगों ने ट्रांसफार्म का जिओ स्विच गिरा दिया।

जिओ स्विच के कटते ही 11 केवी फीडर के जंपर उड़ गए और तार टूटकर जमीन पर बिखर गई और लोग चले गए। मौजूद कर्मचारियों ने सारी जानकारी एसडीओ को दी। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने फोन करके जेई को परमिट देने की बात कही।

रात 10 बजे बंद बिजली को ठीक करने के लिए साढ़े 5 घंटे का समय लग गया। वहीं लोगों का कहना था कि अगर बिजलीघर वाले 2 मिनट की ट्रिपिंग दे देते तो कर्मचारियों की ओर से ट्रांसफार्म का जिओ स्विच काटकर फ्यूज लगा सकते थे।

मगर बिजली विभाग कोई न कोई नया रूल निकाल देता है और उसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।

वहीं, साउथ डिवीजन के एक्सईएन मनोहर सिंह का कहना है कि रात के समय बिजलीघर वालों द्वारा ट्रिपिंग नहीं देने का मामला एसई साहब के ध्यान में लाया गया था। गर्मी के दिनों में ऐसा करना गलत है।

इसके बारे में फिर से एसई सहायक से बात की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2O4mQGe
July 08, 2020 at 04:56AM

No comments:

Post a Comment