Amazon

Wednesday, July 8, 2020

इम्प्रवूमेंट ट्रस्ट ने रेलवे को जौड़ा फाटक अंडरपास के लिए साढ़े 15 करोड़ और दिए, अब लगेंगे टेंडर

विधानसभा हलका ईस्ट के तहत पड़ते जौड़ा फाटक अंडरपास को बनाने के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी ने मंगलवार को एसई राजीव सेखड़ी को 15.44 करोड़ का चेक सौंपा।

इस फाटक से रोजाना 82 ट्रेनों के गुजरने की वजह से रोजाना एक लाख लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था।

इसके कारण इलाके वाले लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। अब रेलवे की तरफ से टेंडर लगाए जाने के बाद डेढ़ साल के अंदर काम पूरा कर लिए जाने की बात कही जा रही है।

इस अंडरपास के बनने से विधानसभा हलका ईस्ट की 70 फीसदी आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले ट्रस्ट के चेयरमैन की तरफ से 10 करोड़ का चेक जारी किया गया था।

बटाला रोड साइड जाने का सफर ढाई किलोमीटर घटेगा

चेयरमैन बस्सी के मुताबिक जौड़ा फाटक रेलवे अंडरपार 25.44 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। फाटक के आस-पास की घनी आबादी को रोजाना जाम का सामना करना पड़ा था।

इसके बनने से फोकल प्वाइंट, ईस्ट मोहन नगर, घी मंडी, आजाद नगर को बटाला रोड, वल्ला सब्जी मंडी जाने के लिए करीब ढाई किलोमीटर सफर घटेगा।

इसी तरह से जौड़ा फाटक-कृष्णा नगर, मोहकमपुरा, रसूलपुर कलर, दशमेश नगर, महिंद्रा कालोनी, अमरकोट व अन्य इलाके वालों को फाटक बंद होने की सूरत में लंबे जाम में फंसना पड़ता था।

25.44 करोड़ से बनेगा अंडरपास

जौड़ा फाटक अंडरपास पर 25.44 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। इसकी लंबाई 1115 फुट और चौड़ाई 32 फुट (दोनों तरफ से 16-16 फीट) होगी।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से रेलवे को आरयूबी की पहली किस्त 10 करोड़ रुपए दिए गए थे। वहीं अब बाकी के 15.44 करोड़ भी अदा कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Improvement Trust has given 15.5 million more to the railway for Jowda Gate underpass, now it will be tendered

https://ift.tt/2ZQVMzC
July 08, 2020 at 04:35AM

No comments:

Post a Comment