कोरोना महामारी का तेवर लगातार बदल रहा है। इस कड़ी के तहत मंगलवार को कोई मौत तो नहीं हुई लेकिन नए 18 मामले सामने आए हैं।
इसमें से 3 जंडियाला गुरु के पॉजीटिव डीएसपी मनजीत सिंह से संबंधित हैं। नए केसों में 13 कम्युनिटी स्प्रैड तो 5 से पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
जिले में कुल 1033 पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 827 ठीक हो चुके हैं। 158 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 48 की मौत हो चुकी है।
सोमवार को 12 नए मरीज मिले थे, जबकि एक की मौत हो गई थी।
नए केसों में 13 कम्युनिटी स्प्रैड तो पांच संपर्क वाले
सेहत विभाग के मुताबिक 18 पॉजीटिव मेंं से 13 कम्युनिटी से संबंधित हैं। इनमें मोहन नगर से 1, राम नगर से 1, लाहौरी गेट से 2, गुरुद्वारा बरना साहिब से 1, सावन नगर से 1, कटड़ा शेर सिंह से 1, कृष्णा नगर से 1, रापलां से 1, बाबा बकाला से 1, रेलवे कॉलोनी से 1, प्रीत नगर से 1 तथा पुतलीघर से 1 मरीज शामिल है।
इसके अलावा संपर्क वाले 5 मामलों में शहीद ऊधम सिंह नगर सिंह 1, बसंत एवेन्यू से 1 और डीएसपी जंडियाला गुरु के संपर्क वाले 3 शामिल हैं। जिले में मंगलवार को 18 नए पॉजीटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZH3mgg
July 08, 2020 at 04:38AM
No comments:
Post a Comment