Amazon

Monday, July 6, 2020

16 माह में चौथी बार कूड़े से आरडीएफ-खाद बनाने का काम शुरू, अब दुबई की कंपनी करेगी देखरेख

शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट के शेयर दुबई की अवर्धा कंपनी ने खरीद लिए हैं।

अब इस कंपनी ने सारा काम टेकओवर करते हुए भगतांवाला डंप पर कूड़ा प्रबंधन के लिए बॉयो रेमिडेशन का काम भी शुरू करवाया है।

बीते साल नवंबर में शहर पहुंची नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) टीम की फटकार के 8 महीने बाद यह काम शुरू हो सका है।

इससे पहले तीन बार बॉयो रेमिडेशन का काम रुक चुका है। भगतांवाला डंप पर 12 लाख मीट्रिक टन कचरा जमा पड़ा है।

सिद्धू का दावा भी फेल रहा, तीन बार पहले रुका काम

28 जनवरी 2019 को तत्कालीन लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भगतांवाला डंप पर ही प्रेस कांफ्रेंस की थी।

जहां उन्होंने बॉयो रेमिडेशन प्लांट के तीन यूनिट लगाकर डंप खत्म कर पार्क बनाने का दावा किया था। सिद्दू ने डंप पर जमा हुआ कूड़ा 6 माह में खत्म करने का दावा किया था।

तत्कालीन मंत्री सिद्धू और निगम कमिश्नर सोनाली गिरि ने बताया कि कूड़े का रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (आरडीएफ) बनाया जाएगा। इसके अगले महीने फरवरी 2019 में डंप पर बायो रेमिडेशन का काम शुरू किया गया था।

इसके एक महीने बाद ही यह काम रोक दिया गया था। इसके बाद दो बार फिर काम शुरू करके बंद कर दिया गया था। कंपनी का कहना था कि निगम से पूरी पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम रोकना पड़ा है।

एनजीटी ने जुर्माने के साथ दी थी कई हिदायतें

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 की उल्लंघना को लेकर गत वर्ष नवंबर की विजिट के निगम को 20 लाख रुपए और म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट कंपनी को 10 लाख रुपए जुर्माना लगाया था।

इसके अलावा निगम को 25 लाख रुपए बतौर बैंक गारंटी जमा करवाने को कहा था। इसी के साथ ही भगतांवाला डंप पर बॉयो रमेडिशन का काम तुरंत शुरू करने, एक महीने के अंदर चारदीवारी करवाने और ग्रीन बेल्ट बनवाने, कूड़ा डंप को ढंकने की हिदायतें भी दी थीं। वहीं आठ महीने बाद बाकी के काम अभी भी अधूरे हैं।

कंपनी 1 साल में तीन डंपखत्म करेगी : संदीप रिषी

^पहली कंपनी आर्थिक संकट में थी, जिसके शेयर नई कंपनी ने ले लिए हैं। अब कंपनी ने भगतांवाला डंप, नारायण और झब्बाल रोड डंप एक साल में खत्म करने की बात कही है। जिसमें दो यूनिट मशीनरी लगाई जाएगी, इसमें एक यूनिट लगाई गई है और दूसरे यूनिट को रिपेयर करवाकर लगाया जाएगा। जिसमें गीले कूड़े की बॉयो कंपोस्टिंग, सूखे कूड़े में से रीसाइकिल होने वाला मैटेरियल सेल हो जाएगा और जो रीसाइकिल नहीं होगा, उसे कंप्रेस करके डंप की नीची जगह को बराबर करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
-संदीप रिषी, एडिश्नल कमिश्नर नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भगतांवाला डंप पर रविवार को बायो रेमिडेशन का काम करतीं मशीनें।

https://ift.tt/2ZIjluz
July 06, 2020 at 04:47AM

No comments:

Post a Comment