कैबिनेट मंत्री और हलके के विधायक ओम प्रकाश सोनी डैमगंज में शनिवार देर रात आंधी से स्कूल की दीवार िगरने से हुए हादसे के पीड़ित परिवारों से रविवार को मिले।
उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने के अलावा अपनी ओर से 50-50 हजार रुपए दोनों परिवारों को देने का आश्वासन दिया।
कहा कि हादसे में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, जिसे पैसे से पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन परिवार की जरूरत के लिए वित्तीय मदद देना बहुत जरूरी है।
सोनी ने एक परिवार की लड़की जोकि अभी नाबालिग है, 18 साल की उम्र पूरी करने पर सरकारी नौकरी भी देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर उनके साथ डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एडीसी हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी मेयर यूनिस कुमार, एडीसीपी सरताज सिंह चाहल, सर्बजीत सिंह लाटी व अन्य अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने परिवार के साथ दुख जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NTRBO6
July 06, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment