वल्टोहा थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 मेंबरों को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह के सदस्यों ने 15 जून को दोपहर 1.30 बजे भारत फाइनांस इंक्लोजन लिमिटेड मल्ला वाला की ब्रांच जिला फिरोजपुर के फील्ड अफसर अमित कुमार से दिन-दहाड़े गांव वल्टोहा में हथियारों के बल पर 1 लाख 81 हजार 2 सौ 55 रुपए लूट लिए थे।
शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर थाना वल्टोहा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज था और आरोपियों के खिलाफ तफ्तीश चल रही थी।
भीखीविंड के डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस जिला तरनतारन के प्रमुख आईपीएस ध्रुव दहिया के निर्देशों पर वारदात को लेकर बारीकी से जांच कर रही थी। आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह जग्गा मजबी निवासी वल्टोहा और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदर मजबी िनवासी वल्टोहा के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों से 20-20 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए जांच चल रही है।
उन्होंने बताया कि फाइनांस कंपनी का कारिंदा अमित गांव-गांव में लोन की किस्तें इकट्ठी करने का कार्य करता था, जिसे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गांव वल्टोहा घेर लिया और कैश छीनकर आरोपी फरार हो गए थे।
डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके बाकी साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी वल्टोहा बलविंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Bt7kRL
July 04, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment