महानगर में शुक्रवार को कोरोना के 65 नए केस सामने आए जिसमें से 60 लुधियाना जिले जबकि 5 अन्य जिलों से संबंिधत हैंं। जिले में पहली बार एनआरआई और कुली की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।
इस तरह सेे जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 999 हो गई है। वहीं, अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित मरीजों की संख्या 206 है। इस तरह से सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लुधियाना टॉप पर आ गया है।
वहीं दूसरे स्थान पर 982 की संख्या के साथ अमृतसर दूसरे स्थान पर है। जिले में चार दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों की मौत हो रही है। शुक्रवार को कोरोना के तीन मरीजों की मौत हुई है।
इसके साथ ही लुधियाना में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है जबकि 25 ऐसे लोगों की लुधियाना में मौत हुई है जोकि दूसरे जिलों या राज्यों से संबंधित थे।
शुक्रवार को जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें 63 साल के एक बुजुर्ग है, जो दिल्ली लाजपत नगर के रहने वाले थे। वह 24 जून से एसपीएस अस्पताल में भर्ती थे।
वहीं डीजल शैड निवासी 68 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ फोर्टिस अस्पताल में मौत हुई। फील्डगंज निवासी 62 साल के एक व्यक्ति की डीएमसी अस्पताल में मौत हुई है।
दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित, 27 हुई जिले में कोरोना पाॅजिटिव गर्भवतियों की संख्या
शुक्रवार को आए केसों में दोराहा की एक 29 वर्षीय गर्भवती, इस्लाम गंज की 21 वर्षीय गर्भवती महिला पाॅजिटिव आई है। जिले में कोरोना पाॅजिटिव गर्भवती महिलाओं की संख्या 27 हो गई है।
इसके अलावा गांव फगाला से महिला(43), हैबोवाल का युवक(29), मुंडियां कलां का युवक(26), ढोलेवाल से व्यक्ति(48), जमालपुर से 50 साल का युवक, हैबोवाल कलां के आंनद नगर से 24 साल का युवक, ढाबा रोड स्थित पुलिस स्टेशन के पास से 34 साल की महिला, लक्ष्मण नगर की 55 साल की महिला, न्यू प्रताप नगर से 38 साल की पुरुष, रेलवे कॉलोनी से 59 साल का पुरुष, न्यू शिमलापुरी से 80 साल का पुरुष, दिल्ली से आए मंजीत नगर निवासी 54 साल का पुरुष, रेलवे स्टेशन के पास 42 साल का पुरुष, गुरपाल नगर ढाबा रोड निवासी 57 साल का पुरुष, भामियां रोड जीके स्टेट निवासी 64 साल की महिला, बस्ती जोधेवाल निवासी 35 साल का पुरुष, मिलरगंज निवासी 29 साल की महिला, ढाेका मेहल्ला निवासी 48 साल का पुरुष, टिब्बा रोड निवासी 58 साल की महिला, प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत दुगरी निवासी 51 वर्षीय बिलिंग सुपरवाइजर भी पाॅजिटिव आया है।
वहीं, पंज पीर रोड निवासी 40 साल का पुरुष, गुरुदेव नगर निवासी 44 साल का व्यक्ति, बिहारी काॅलोनी निवासी 28 साल की महिला, खन्ना के गांव गौसलन निवासी 37 वर्षीय महिला है। वहीं कंटेनमेंट एरिया इस्लामगंज से 32 साल की महिला पॉजिटिव आई है।
पाॅजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 19 लोग संक्रमित
पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए जसवंत नगर की 30 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़की, जीटीबी नगर मुंडियां कलां की 10 साल की बच्ची, शिमलापुरी से 27 साल का युवक, गांव सिरथला की 27 वर्षीय महिला, पक्खोवाल रोउ स्थित पाम्सी नगर से 28 साल का व्यक्ति, विकास नगर निवासी 26 साल व 30 साल की महिलाएं, दुगरी अरबन स्टेट निवासी 56 साल, 30 साल की महिलाएं, 18 साल की युवती, बस्ती जोधेवाल का 31 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित हो गए।
वहीं, खन्ना के सन सिटी में 34 वर्षीय व 60 वर्षीय महिला, 40, 34 व 29 वर्ष के पुरुष तो 7 साल की बच्ची पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मॉडल ग्राम का 50 साल का पुरुष भी पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आकर संक्रमित हो गया है।
4 हेल्थ वर्कर भी चपेट में
कुलदीप नगर निवासी 49 साल का हेल्थ वर्कर पॉजिटिव आया है। वहीं, 43 साल, 26 साल, 43 वर्षीय हेल्थ वर्कर पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा एक 27 साल का एनआरआई युवक भी पॉजिटिव आया है।
वहीं 42 वर्षीय कुली भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जो सैंपल देने के बाद भी चार दिनों से स्टेशन पर ड्यूटी दे रहा था। रिपोर्ट पर भी काम कुली स्टेशन पर काम कर रहा था।
जेल से पांच नए पॉजिटिव
सेंटल जेल में भी कोरोना अपना रंग दिखाने लगा है। शुक्रवार को वहां से पांच पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 23 वर्षीय, 21 वर्षीय, 58 वर्षीय, 38 वर्षीय व 27 वर्षीय व्यक्ति हैं। इससे पहले भी जेल में कोरोना संक्रमित कई केस सामने आ चुके हैं।
35864 सैंपल्स, 33504 निगेटिव, 1194 पेंडिंग
अब तक लुधियाना में 35864 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 33504 निगेटिव आए हैं जबकि 1194 पेंडिंग है।
शुक्रवार को रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने 276 की स्क्रीनिंग की है जिनमें से 204 को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
शुक्रवार तक कुल 14376 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है जिसमें से 2702 अब भी होम क्वारेंटाइन हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2D7STTw
July 04, 2020 at 05:20AM
No comments:
Post a Comment