पावरकॉम के मुलाजिमों को धरना प्रदर्शन करना महंगा पड़ सकता है। क्याेंकि धरना प्रदर्शन करने वाले मुलाजिमों पर पावरकॉम मैनेजमेंट सख्त हो गई है। 16 जून को पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फाेरम द्वारा लगाए गए हेड ऑफिस के बाहर धरने में शामिल 190 अधिकारी/कर्मचारियों की 1 दिन की सैलरी और ब्रेक इन सर्विस शुरू लगा दिया गया है।
मैनजमेंट का कहना है कि काम नहीं ताे सैलरी नहीं। यानी अधिकारी/कर्मचारी ने ड्यूटी पर आकर काम ही नहीं किया है ताे सैलरी का भी हकदार नहीं। उधर, पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फाेरम ने पावरकाॅम के इस फैसले का कड़ा विराेध किया है। अवतार सिंह कैंथ ने अदालत जाने तक की धमकी दी है। दरअसल 16 जून के धरने में शामिल मुलाजिमों ने तीनों गेट के बाहर धरना दिया था और इस दौरान दफ्तर में किसी को ना आने दिया और ना जाने दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31Zkhh1
July 06, 2020 at 04:52AM
No comments:
Post a Comment