Amazon

Monday, July 6, 2020

कोरोना वाॅरियर्स को मेडिकल भत्ते की तर्ज पर कोविड भत्ता भी दे सकती है सरकार

(रोहित रोहिला)प्रदेश सरकार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए फ्रंटलाइन में जुटे कोरोना वाॅरियर्स को मेडिकल भत्ते की तर्ज पर अब कोरोना भत्ता देने की तैयारी कर रही है। सरकार जानती है कि कोरोना वाॅरियर्स जान की परवाह किए बिना लोगों को इस संक्रमण से बचाने में जुटे हैं। वहीं, इलाज करने के दौरान कई मेडिकल कर्मचारी एवं दूसरे कर्मचारी भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इसी वजह से सरकार ने कोरोना वाॅरियर्स के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही है। इस ड्राफ्ट को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से स्वास्थ्य विभाग की चर्चा हो चुकी है। वहीं, यह भत्ता लागू होने से कोरोना वाॅरियर्स के वेतन में इजाफा हो जाएगा। लेकिन विभाग द्वारा अभी इसे फाइनल नहीं किया गया है। इसे लेकर अभी हेल्थ, लोकल बाडी और वित्त विभाग के मंत्री और अधिकारी सीएम से मीटिंग करेंगे। इसके बाद सरकार कोरोना वाॅरियर्स को यह मदद देने का ऐलान कर दिया जाएगा।

जान जोखिम में डाल लोगों को संक्रमण से बचाने में जुटे...सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि कर्मचारियों को मेडिकल भत्ते की तर्ज पर कोरोना भत्ता भी दिया जाए। पहले चरण में यह भत्ता केवल महामारी से लोगों को बचाने में जुटे कर्मचारियों को ही दिया जाए। क्योंकि यह कर्मचारी फ्रंट लाइन पर खड़े होकर अपनी जान जोखिम में डाला मरीजों का इलाज कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31Zkhh1
July 06, 2020 at 04:51AM

No comments:

Post a Comment