Amazon

Monday, July 6, 2020

चाकू की नोक पर तीन लुटेरों ने युवक से बाइक छीनी, केस

थाना सदर के अधीन आते इलाका विजय नगर में दिन दिहाड़े बाइक छीन ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान हो गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में करनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक (पीबी-02-डीएस-3905) पर बाजार से घर लौट रहा था।

पीपल वाला शिवाला के पास जब वह पहुंचा तो तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने चाकू दिखाकर उसे मोटरसाइकिल से नीचे उतार दिया और फिर तीनों मोटरसाइकिल लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने साजन निवासी प्रकाश विहार बटाला रोड, अमर निवासी जगदंबे कालोनी बटाला रोड और कनू निवासी 88 फुट रोड अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31Zkhh1
July 06, 2020 at 04:51AM

No comments:

Post a Comment