बठिंडा- बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव गिल कला के नजदीक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे एक युवक और एक युवती की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर सहारा समाज सेवा के वर्करों के सहयोग से जख्मी और दोनों डेड बॉडी को सिविल अस्पताल रामपुरा में पहुंचाया।
मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह निवासी ढिलवां फरीदकोट और रमणदीप कौर निवासी सहना बरनाला के रूप में हुई है। एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप अपने दोस्त पवनदीप सिंह और रमनदीप कौर के साथ अपने गांव जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में रमनदीप कौर, आकाशदीपसिंह की मौके पर मौत हो गई
जबकि पवनदीप सिंह जख्मी हो गया। इन दोनों मौत के बाद परिवार और गांव में शोक फैल गया है। पुलिस ने रमनदीप कौर, अाकाशदीप सिंह के पिता बयान पर 174 की कार्यवाही करते हुए मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को साैंप दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:32AM
No comments:
Post a Comment