Amazon

Sunday, July 5, 2020

200-200 रुपए के 22 जाली नाेट समेत पकड़ा ‘प्रोफेसर’ बैंक में जमा कराने लाए 3 लाख रुपए में छिपाकर रखे थे

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शनिवार देर शाम मोहल्ला दशमेश नगर के जोशील कुमार उर्फ प्रोफेसर को भारतीय जाली करंसी के साथ काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है । एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि शनिवार उनको कैनरा बैंक के मैनेजर ने सूचना दी कि उनके बैंक में दशमेश नगर का जोशील कुमार का व्यक्ति तीन लाख रुपए जमा करवाने आया था।

जब नोटों की जांच की गई तो उसमें से 200-200 रुपए के 22 भारतीय नोट जाली निकले। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर रेड की और आरोपी को जाली करंसी समेत गिरफतार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । उन्होंने कहा कि आरोपी से गहनता से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि आखिर यह करंसी आरोपी के पास कहां से आई और इस मामले में और कौन कौन शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The 'professor', including 22 fake nets of 200-200 rupees, were hidden in the bank for 3 lakh rupees brought to the bank.

https://ift.tt/3f3KgYi
July 05, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment